{"_id":"5b54ec584f1c1b51748b687b","slug":"153229218014-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से लेकर शाम तक रहा बारिश का इंतजार, रात में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से लेकर शाम तक रहा बारिश का इंतजार, रात में बूंदाबांदी
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं शाम को सात बजे शहर से लेकर देहात तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली। रविवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले दो दिन में हल्की बारिश के आसार बन रहे है। 25 जुलाई को फिर से अच्छी बारिश हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि मानसून कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम मेहरबान हो रहा है।
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 34.9 26.9
18 35.4 27.5
19 36.3 26.6
20 33.9 27.6
21 34.6 25.2
22 33.0 24.8
विज्ञापन
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 34.9 26.9
18 35.4 27.5
19 36.3 26.6
20 33.9 27.6
21 34.6 25.2
22 33.0 24.8