फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बादलों की बेरूखी से अभी तो वेस्ट यूपी मे सूखे जैसे हालात

बादलों की बेरूखी से अभी तो वेस्ट यूपी मे सूखे जैसे हालात

Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बादलों की बेरूखी से अभी तो  वेस्ट यूपी मे सूखे जैसे हालात
मोहित कुमार
विज्ञापन

मोदीपुरम। सामान्य मानसूनी बारिश होने की संभावना जता रहे मौसम विभाग की संभावनाओं को मानसूनी बादलों ने झटका दिया है। वेस्ट यूपी में बादल दिख तो रहे हैं, लेकिन बारिश टुकड़ों में होकर राहत देने के बजाए उमस को बढ़ा रही है। उमस भरी गरमी से जहां जनता बेहाल है, वहीं कम बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है।
मौसम विभाग ने इस बार घोषणा की थी कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा, लेकिन वर्तमान में जो हालात हैं उनके चलते वेस्ट यूपी में अभी सूखे की छाया मंडरा रही है। उम्मीद थी कि वेस्ट यूपी में पहुंचने पर मानसून रफ्तार पकड़ लेगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वेस्ट यूपी में अभी तक मानसून की बारिश 44 प्रतिशत कम हुई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के एनसीआर से सटे इलाकों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम है। अभी 1 जून से लेकर 19 जुलाई तक हुई पश्चिम यूपी के 18 जिलों में एक भी बारिश ऐसी नहीं हुई जिसे देखकर कहा जा सके कि बारिश जोरदार हुई है। बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि चौबीस घंटे में फिर से पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

यह होगा कम बारिश से नुकसान
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून के सीजन में यदि बारिश नहीं होगी तो इसका सबसे ज्यादा असर धान, गन्ने के साथ चारा, अरहर, मूंग, मक्का आदि पर पड़ेगा। यदि बारिश सामान्य से कम रही तो धान का उत्पादन कम होगा और गन्ने में भी रोग अधिक लग जाएगा। जबकि चारे की फसल भी प्रभावित होगी। बारिश के बिना फसलें तो प्रभावित होगी ही साथ ही वाटर लेवल पर भी असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम यूपी के 18 जिलों में बारिश का औसत
जनपद बारिश नार्मल कमी प्रतिशत में
मेरठ 83.8 218 -62
मुजफ्फरनगर- 127.8 227.8 -44
सहारनपुर 192.6 266.6 -28
बिजनौर 187.4 277.9 -33
बागपत 116.4 163 -29
बुलंदशहर 119.4 182.3 -34
गाजियाबाद 57.1 171.3 - 67
गौतमबुद्धनगर 61 146.7 -58
मुरादाबाद 121.3 257.5 -53
रामपुर 77.2 308.8 -74
ज्योतिबाफूलेनगर 52.5 224.8 -77
आगरा 116.0 184.2 -37
अलीगढ़ 93.2 168.4 -45
औरेया 51.0 193.5 -74
बदायूं 60.1 212.3 -72
बरेली 152.2 269.6 -74
एटा 139.0 174.5 -20
फिरोजाबाद 75.1 197.3 -62

( नोट : पश्चिम यूपी में अभी तक ओवर ऑल बारिश 124 मिमी हुई है, जबकि सामान्य बारिश 221.8 मिमी होनी चाहिए थी। यह बारिश करीब 44 प्रतिशत कम है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed