फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोतवाली के सामने केयर डायग्नेस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर जांच टीम ने शील किया

कोतवाली के सामने केयर डायग्नेस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर जांच टीम ने शील किया

Wed, 18 Jul 2018 09:28 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के सामने केयर डायग्नेस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर जांच टीम ने शील किया
सरधना। कस्बे में कोतवाली के सामने केयर डायग्नोस्टिक सेंटर स्थित है। स्वास्थ्य की पीसीपीएनडीटी टीम ने शिकायत मिलने पर बुधवार को यहां पर छापा मारा। बताया कि जिस डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड का संचालक रिकार्ड में दर्शाया है। वह सेंटर पर नहीं आता है बल्कि अन्य व्यक्ति इसको संचालित कर रहा है। साथ ही मानकों को ताक पर रखकर कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं को बढ़ावा देने के मामले भी सामने आ रहे हैं। पीसीपीएनडीटी टीम को अल्ट्रासाउंड के जरिए भ्रूण जांच की शिकायत मिली। टीम ने यहां पहुंचकर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है।
विज्ञापन

मेरठ से स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम दोपहर में कोतवाली के सामने स्थित केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची। टीम में पीसीपीएनडीटी के प्रभारी डॉ. जीके मिश्रा, सहायक प्रभारी चंद्रहास झा, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीएचसी प्रभारी श्रीराम प्रेमी ने शिकायत पर छापा मारा। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। जांच के दौरान टीम को कई महिलाएं अल्ट्रासाउंड सेंटर के अंदर मिलीं। ये जांच कराने के लिए आई हुई थीं। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कर रहा व्यक्ति टीम को देखते ही खिसक गया। टीम को मौके पर न तो केंद्र संचालक मिला और न ही जिस चिकित्सक के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर की अनुमति है वह मिल सका। इसके बाद टीम ने महिलाओं से भी जानकारी ली और अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। टीम प्रभारी डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण कर कन्या भ्रूण जैसी घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मामले में संचालक और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर के अन्य अल्ट्रासाउंड संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने चल रहा धंधा
कोतवाली के ठीक सामने यह सेंटर चलाया जा रहा है। इस बारे पुलिस को भनक नहीं लगी या जानबूझकर इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। ये दोनों ही वजह लापरवाही की श्रेणी में आती हैं। पुलिस इस मामले क्यों अनजान बनी रही। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
कस्बे में कोतवाली के सामने स्थित केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन सील की
टीम को देखते ही अल्ट्रासाउंड सील कर रहा व्यक्ति खिसक गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed