फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों ने जल्द भुगतान कराने की रखी मांग

किसानों ने जल्द भुगतान कराने की रखी मांग

Mon, 16 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने जल्द भुगतान कराने की रखी मांग
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में सोमवार को किसान दिवस पर आयोजित बैठक में गन्ना किसान ने भुगतान की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करके उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने जल्द भुगतान कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

समिति के किसान भवन में आयोजित बैठक में समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा, चीनी मिल के एजीएम धीरेंद्र एवं दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों ने गन्ना भुगतान नहीं होने की समस्या रखी। किसानों ने कहा कि वह चीनी मिल को गन्ना देकर व्यापार दे रहे हैं। इसके बावजूद यदि किसान अपने रुपये के लिए आंदोलन करता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बैठक में किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने, जल्द भुगतान कराने एवं फर्द संबंधित समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग रखी। चीनी मिल के एजीएम धीरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने चीनी बिक्री निर्धारित कर दी है। इससे मिलने रकम समिति में आती है। इसका 85 प्रतिशत धन किसानों के खाते में भेज दिया जाता है। किसानों ने चीनी के अतिरिक्त बिजली, शीरा आदि मदों से आने वाले धन से भी भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

फीस जमा न होने पर दिया नोटिस
निढावल गांव निवासी शिवकुमार ने बैठक में बताया कि गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण किसान आर्थिक संकट से तो जूझ रहे हैं। उनके बच्चों के भविष्यों पर भी तलवार लटकने लगी है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों की फीस जमा नहीं होने पर स्कूल ने नाम काटने का नोटिस भेज दिया है। उन्होंने बैठक में समिति सचिव को नोटिस दिखाया और जल्द भुगतान कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
सहकारी गन्ना विकास समिति में किसानों की बैठक आयोजित, झूठे मुकदमें वापस लेने की मांग उठाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed