{"_id":"5b4bb4b34f1c1b19208b4ea3","slug":"153168811220-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन देन को लेकर मरीज के परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन देन को लेकर मरीज के परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेन-देन को लेकर परिजनों का हंगामा
मवाना। नगर स्थित एक अस्पताल में रुपये के लेन-देन को लेकर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मरीज को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस चिकित्सक को थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक युवक ने नगर के एक अस्पताल में अपनी पत्नी का प्रसव कराया। आरोप है कि प्रसव से पहले चिकित्सक ने सात हजार में सभी सुविधा देने की बात कहीं थी, लेकिन प्रसव के बाद छुट्टी के दौरान चिकित्सक ने 14 हजार का बिल बना दिया। जिसको लेकर चिकित्सक व मरीज के परिजनों की कहासुनी हो गई। रविवार को थाने पहुंचे परिजनों ने तहरीर देते हुए मरीज को बंधक बनाने का आरोप लगाया। तहरीर देने के बाद परिजन दोबारा अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। जल्द मामले का निपटारा हो जाएगा।
बाइक फिसलने से दंपति व बच्चा घायल
मवाना। नवीन मंडी के पास रविवार को बाइक सवार के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक फिसल गई। जिस कारण दंपति व एक बच्चा घायल हो गया।
नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी माजिद रविवार को अपनी पत्नी अंजुम व बेटे बिलाल के साथ बाइक पर नवीन मंडी के पास कोल्हू पर जा रहा था। इस दौरान उनके सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, जिस कारण उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।