{"_id":"5b4bb4b14f1c1b43748b509f","slug":"15316881119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर नहीं चला कोई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर नहीं चला कोई अभियान
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं चला पॉलिथीन जागरुकता अभियान
मवाना। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी नगर में रविवार को पॉलिथीन पूर्ण रूप से बंद करने को लेकर कोई अभियान नहीं चलाया गया। जिस कारण रविवार को दिन भर ठेले व साप्ताहिक पैठ में जमकर पॉलिथीन का प्रयोग किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलिथीन से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए 15 जुलाई को पूर्ण रुप से पॉलिथीन पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए थे। इसको लेकर सभी विभागों को दिशा निर्देश भी किया गया था। रविवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर पॉलिथीन बंद करने को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई, वहीं ठेला व फड़ व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। परंतु नगर में पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर कोई अभियान नहीं चलाया गया। जिस कारण नगर में धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग किया गया। साप्ताहिक पैठ में दुकानदार पॉलिथीन लेकर पहुंचे। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि सोमवार को पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर अभियान चलाया जाएगा।