फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शराब पिलाकर युवक को जान से मारने का प्रयास

शराब पिलाकर युवक को जान से मारने का प्रयास

Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
शराब पिलाकर युवक को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
युवक को शराब पिलाकर जान से मारने की कोशिश की
मवाना। मीवा गांव निवासी एक युवक को शराब पिलाकर चार युवकों ने मारने की कोशिश की। सड़क पर बेहोश पड़े युवक को पीआरवी ने सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार मीवा गांव निवासी भानू पुत्र रोहताश को रविवार देर शाम बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुबह के समय में गांव के ही चार युवक भानू को अपने साथ ले गए। जहां पांचों ने बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद चारों युवकों ने पीड़ित को जमकर पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। जिससे युवक बेहोश हो गया। चारों युवक भानू को मरा समझकर सड़क पर फेंककर भाग निकले। सड़क किनारे युवक को पड़ा देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी युवक को सीएचसी लेकर पहुंची। जानकारी पर थाना पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि अभी घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
मवाना। खेड़ी मनिहार निवासी एक महिला ने गांव के ही एक दंपति पर गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी शकुंतला ने बताया कि रविवार को वह अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक दंपति ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट की। मारपीट में महिला घायल हो गई। महिला ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed