{"_id":"5b4bb4884f1c1bc57a8b4779","slug":"153168807018-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा बसपा करती थी कावंडियों का उत्पीडन: सुनील भराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा बसपा करती थी कावंडियों का उत्पीडन: सुनील भराला
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर कांवड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं। डीजी पर कोई बैन नहीं है। सपा सरकार में शिव भक्त का त्रिशूल छोटा हो जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
यह बातें भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला और भाजपा नेता विनीत अग्रवाल ने रविवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में कहीं। सुनील भराला के अनुसार मुख्यमंत्री ने हाल ही में स्पष्ट कर दिया कि कांवड़ यात्रा में डीजे बजेगा और त्रिशूल पर भी कोई रोक नहीं है। वह मुख्यमंत्री से कांवड़ सेवा आयोग बनाने की मांग करेंगे। इसके अलावा कांवड़ियों के लिए 25 कांवड़ सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि हज यात्रियों को छूट दी जाती है, तो कांवड़ यात्रा पर भी छूट दी जानी चाहिए। कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना में सरकार से 25 लाख रुपये के बीमा की मांग करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता अजय भराला, प्रदीप ढढरा, श्याम चौधरी, गजे शर्मा, सर्वेश चौधरी, सौरभ, संजय, आकाश शर्मा, राजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।