{"_id":"5b4bb37c4f1c1b3b748b4fd5","slug":"153168780117-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सड़क पर सजी पैठ, जाम से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सड़क पर सजी पैठ, जाम से लोग हलकान
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर सजी सड़क पर पैठ, जाम के झाम से जूझे लोग
मवाना। ठेकेदार की दबंगई थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। पिछले सप्ताह अधिकारियों के निरीक्षण के बाद रविवार को भी साप्ताहिक पैठ सड़क पर ही लगाई गई। सड़क पर साप्ताहिक पैठ के लगने के कारण लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा।
नगर पालिका ने पालिका मैदान पर पैठ लगवाने के लिए ठेका छोड़ा था। परंतु ठेकेदार हर बार मैदान के साथ-साथ तहसील रोड पर भी पैठ लगवा रहा है, जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को भी ठेकेदार ने दबंगई दिखाते हुए सड़क पर ही पैठ लगवाई। वहीं दूसरी और ई-रिक्शा चालकों के तहसील रोड पर रिक्शा खड़ा कर देने से जाम की स्थिति और भयंकर हो गई। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिस कारण दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि ठेकेदार को चेतावनी दी जाएगी अगर अगले सप्ताह वह सड़क पर पैठ लगवाता है तो कार्रवाई होगी।
टूटे खंभे की हुई मरम्मत
मवाना। नगर के हीरालाल मोहल्ले में टूटे खंभे को लेकर हुए हंगामे के बाद आखिरकार बिजली विभाग की नींद टूट गई। रविवार को विभाग ने खंभे की मरम्मत कराकर उसे सीधा करा दिया।
विज्ञापन
हीरालाल मोहल्ले में एचटी लाइन का एक खंभा नीचे से गल जाने के कारण झुक गया था, जिस कारण खंभा एक घर की ओर गिरने को तैयार था। हादसे के डर से शनिवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिस पर मौके पर पहुंचे एसडीओ योगेंद्र बजाज ने खंभे की मरम्मत का आश्वासन दिया था। रविवार को विभाग ने खंभे की मरम्मत कराकर खंभा सीधा करा दिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
मोबाइल चोर को पकड़ा
मवाना। नगर स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले किशोर को रविवार देर शाम बस में एक व्यक्ति का मोबाइल चुराते लोगों ने पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक किशोर मवाना में एक ढाबे पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम किशोर बस में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान उसने पास बैठे एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। लोगों ने उसे ऐसी हरकत करते देख लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।