{"_id":"5b4a016c4f1c1b3b5a8b4a1b","slug":"15315766818-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो सकी महिला चिकित्सक की तैनाती, परेशानियां बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो सकी महिला चिकित्सक की तैनाती, परेशानियां बढ़ी
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सप्ताह बाद भी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। जिस कारण गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से देहात की महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में ही प्रसव कराना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित महिला अस्पताल से डॉक्टर सुमन का पहले ही स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद वहां तैनात डॉक्टर रितिका का भी दो सप्ताह पहले तबादला हो गया। दोनों ही महिला चिकित्सकों के चले जाने से करोड़ों की लागत से बना महिला चिकित्सालय स्टाफ नर्स के सहारे चल रहा है। गर्भवती महिलाओं को समय से आयरन की गोली देने से लेकर खून की कमी के दौरान ड्रिप लगाने का कार्य स्टाफ नर्स बखूबी कर लेती हैं परंतु प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स बेबस नजर आती हैं। जिससे महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। वे अन्यथा निजी अस्पताल का रुख कर लेती हैं। प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराने से देहात क्षेत्र की महिलाओं के परिजनों की जेबें ढीली हो रही हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि जल्द ही अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती की जाएगी।