फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ ने रैली के माध्यम से निकाली जागरुकता रैली

श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ ने रैली के माध्यम से निकाली जागरुकता रैली

Sat, 14 Jul 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ ने रैली के माध्यम से निकाली जागरुकता रैली
दौराला। ग्राम मटौर स्थित श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं पहल उपहार संस्था के तत्वावधान में शनिवार को दौराला रेलवे स्टेशन पर पौधरोपण किया। छात्राओं द्वारा पॉलिथीन के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। वहीं, लोगों को कपड़े का थैला का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि वृक्ष सदैव हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं और प्रदूषण कम करते हैं। वृक्ष हर रूप में मनुष्यों के लिए लाभकारी होते हैं। इस दौरान स्कृूल की छात्राओं द्वारा प्लास्टिक की नहीं कोई शान, मिटा दो उसका नामोनिशान, पॉलिथीन का उपयोग छोड़ों, पर्यावरण से नाता जोड़ों आदि स्लोगन लिखकर एवं बोलकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुधारानी, मिथलेश राणा, सुनीता, आकांक्षा, विक्रम सिंह, मोहनलाल एवं शंकर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
छात्राओं ने पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी
दौराला रेलवे स्टेशन पर किया पौधरोपण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed