फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

विज्ञापन
कहीं कम तो कहीं ज्यादा मेहरबान हुए बदरा
मोदीपुरम। दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश से तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। दोपहर में मोदीपुरम क्षेत्र में बारिश हुई और इसके बाद शहर में बारिश हुई। देहात से लेकर शहर तक रुक-रुक कर शाम तक बारिश होती रही। बारिश के चलते दिन में मौसम बदला और गर्मी से भी राहत मिली। बारिश दोपहर के समय इतनी तेज थी कि काले बादलों के बीच हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि बारिश 15 मिमी रिकार्ड की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मानसूनी बारिश का असर अभी दो दिन तक रहेगा। बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।
विज्ञापन


पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
9 36.6 27.8
10 36.2 25.8
11 34.4 27.0
12 34.2 26.0
13 32.6 26.0
पिछले आठ साल में जुलाई माह में हुई बारिश
वर्ष बारिश मिमी
2011 261.7
2012 151.7
2013 187.4
2014 160.5
2015 166.2
2016 312.4
2017 168.1
2018 66.6


खास बातें:
- 32 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दो दिन और ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed