{"_id":"5b43cc5e4f1c1b3d5e8b4a62","slug":"153116988520-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी व उमस ने किया बेहाल, कल से बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी व उमस ने किया बेहाल, कल से बारिश की संभावना
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार रात से 13 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी गर्म चल रहा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण पारा बढ़ने लगता है। दोपहर में तो सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिनभर गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट तो रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही और भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मंगलवार रात से 13 तारीख तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।