{"_id":"5b427ea84f1c1b5d478b562a","slug":"153108445418-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल की रात से बिगड़ सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल की रात से बिगड़ सकता है मौसम
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। रविवार को सूर्य देवता इतने तपे कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल कर दिया। कूलर और पंखे भी फेल साबित हो रहे थे। उमस के चलते पसीने भी नहीं सूख रहे थे। रात को भी यही स्थिति रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 10 जुलाई की रात से मौसम बदल सकता है। 13 जुलाई तक बारिश हो सकती है।
वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। कुछ स्थानों पर बारिश का असर दिख रहा है तो मेरठ और आसपास में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। बारिश न होने के कारण मौसम गर्म हो रहा है। रविवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म था। गर्मी के बीच दिन के साथ-साथ पारा भी चढ़ता गया, जो दोपहर तक 39 डिग्री के पास पहुंच गया। दिन के अलावा रात के समय भी गर्मी और उमस ने शहरवासियों को परेशान कर दिया।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पिछले दिनों बारिश का सिस्टम नहीं बना था। लेकिन अब फिर से सिस्टम बन रहा है, 10 जुलाई की रात से मौसम के बिगडने के आसार है। 13 जुलाई तक बारिश हो सकती है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तापमान चौबीस घंटे तक कम नहीं होगा। बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी।