{"_id":"5b3e80d34f1c1bc2248b4c35","slug":"153082286616-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला छत विछत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला छत विछत शव
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त नहीं
खरखौदा। बुधवार रात्रि में मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर चांदसारा हाल्ट के समीप खुर्जा से मेरठ जा रही ट्रेन की चपेट में आकर बीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। ट्रेन चालक ने मामले की जानकारी पहले मेरठ स्टेशन पर दी बाद में थाना खरखौदा को मामले की सूचना दी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला परतापुर थाना क्षेत्र का मिला। परतापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा मेरठ पैसेंजर ट्रेन रात्रि में 9:30 बजे खरखौदा स्टेशन से जब मेरठ के लिए निकली तो गांव चांदसारा हाल्ट के पास एक बीस वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बाद में ट्रेन चालक ने मामले की सूचना मेरठ स्टेशन पर दी। मेरठ स्टेशन से सूचना खरखौदा रेलवे स्टेशन को दी गई। खरखौदा रेलवे स्टेशन मास्टर आरके मीणा ने थाना खरखौदा को इस मामले में सूचित किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला परतापुर थाना क्षेत्र का मिला। सूचना पर परतापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। परतापुर पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब बीस वर्ष है। मृतक ने हरे रंग की टीशर्ट जिसका कालर सफेद है तथा जिस पर मार्डन पब्लिक स्कूल भी लिखा है। वहीं नीली जींस भी पहने है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। प्रथम दृष्टा मृतक किसी स्कूल का छात्र भी लग रहा है। सतेंद्र कुमार कार्यवाहक थानाध्यक्ष परतापुर