{"_id":"5b3e80cc4f1c1b0e278b4cb2","slug":"153082285911-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पट्टी को दुरूस्त करें पीडब्लूडी के अधिकारी
सरधना। गंगनहर पटरी चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का बृहस्पतिवार को डीएम-एसएसपी ने सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी विभाग विद्युत निगम वन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जगह- जगह पट्टी की रेलिंग टूटी मिली। कई जगहों पर सड़क बनने के बाद पेड़ काटे गए वहां के गड्ढे जल्द भरने के निर्देश दिए। साथ ही खराब पडे़ नलों को ठीक कराने के लिए भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। सलावा क्षेत्र में मुज्जफरनगर जनपद की सीमा क्षेत्र से पटरी का निरीक्षण शुरू किया और नानू गंगनहर पुल तक कांवड़ मार्ग पटरी देखी।
जुलाई महीने के तीसरे सप्ताह के शुरू में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही हैं। गंगनहर पटरी चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा समेत दूर दराज क्षेत्र के कांवडियां इस पटरी से होकर जाते हैं। कांवड़ मार्ग पटरी चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर चौड़ीकरण का काम अभी कई जगहों पर अधर में लटका हुआ हैं जिन जगहों पर सड़क बनने के बाद वन विभाग द्वारा पेड़ कटवाए गए हैं, उन जगहों पर सड़क में गड्ढे बन गए है। मार्ग अवरुद्ध हो जाने की समस्या बनी रहती हैं। वहीं कई जगहों पर पटरी की रेलिंग टूटी हुई है। उन जगहों पर मिट्टी से भरे बोरे रखवाए जाने का काम शुरू कराया गया है, लेकिन पक्की रेलिंग नहीं बनवाई जा रही हैं। डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी राजेश कुमार ने वन विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी विभाग, विद्युत निगम के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने की शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
खास बातें:
डीएम-एसएसपी ने सिंचाई, पीडब्लूडी, विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण