{"_id":"5b3e80ca4f1c1b95288b4dd9","slug":"153082285719-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन देन को लेकर दुकानदार व उपभोक्ता में थाने पर ही कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन देन को लेकर दुकानदार व उपभोक्ता में थाने पर ही कहासुनी
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाने में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने कराया समझौता
मवाना। सराफ की दुकान पर चीज गिरवी रखने के मामले में बृहस्पतिवार को दुकानदार व पीड़ित पक्ष में थाने के भीतर ही जमकर बहस हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया, हालांकि पुलिस ने बीच बचाव कराकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मवाना खुर्द निवासी नसीम ने 2007 में नगर के एक सराफ के पास चीज गिरवी रख बीस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि अब दुकानदार दस हजार रुपये अधिक बता रहा है। इसको लेकर नसीम ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस सूचना पर दुकानदार व्यापारियों को लेकर थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में शुक्रवार को वार्ता करने की बात तय हो गई, लेकिन इसी बीच पीड़ित पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने व्यापारियों पर कुछ टिप्पणी कर दी, जिस पर व्यापारी भड़क गए और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हालात मारपीट तक पहुंच गए। इस पर इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा ने दोनों पक्ष में बीच बचाव कराया। पीड़ित पक्ष थाने में ही समझौता करने पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष दुकान पर बैठकर वार्ता करने की बात कह रहा था। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है। जल्द ही मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।