फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी मायके पहुंचकर परिजनों को दी। ससुरालियों को समझाने के लिए मां के साथ दोबारा से ससुराल पहुंची मां-बेटी पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा खिवाई निवासी मुनिफा पुत्री सईदू ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व मैनापूठी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब पांच लाख रुपये का दान दहेज दिया गया था। पीड़ित विवाहिता के एक पुत्र भी है। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक की मांग करते आ रहे थे। एक सप्ताह पूर्व आरोपित ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा बाइक लेकर ही दोबारा घर में आने की बात कही। पीड़िता ने मासूम बेटे को लेकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बाद में वह अपनी माता के साथ ससुरालियों को समझाने के लिए आई तो आरोप है कि उन्होने मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आकर छुड़ाया। पीड़िता ने परिजनों के संग थाने व सीओ सरधना को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कांबोज का कहना है कि तहरीर मिलने की जानकारी उन्हें नहीं है अगर महिला की थाने में तहरीर आई है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed