{"_id":"5b3e80ba4f1c1bbc248b4b58","slug":"15308228419-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हदसे के आरोपी चालक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हदसे के आरोपी चालक का चालान
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे के आरोपी चालक का चालान
खरखौदा। खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर रोड पर मंगलवार को हुए हादसे के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार सुबह को गांव उलधन निवासी लटूर सिंह पुत्र रिडकू व उसका बेटा सागर दोनों बाइक से भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव शैदपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात्रि में जब पिता-पुत्र बाइक से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा होते हुए गांव उलधन लौट रहे थे तो जैसे ही उनकी बाइक मोहिउद्दीनपुर रोड पर गांव मीरपुरा के सामने पहुंची थी तो सामने से आ रहे अनिंयत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पीछे से आ रहे अन्य ग्रामीणों ने दोनों की शिनाख्त की थी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक धर्मपाल पुत्र रूप सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।