{"_id":"5b37eeeb4f1c1bc2378b6c15","slug":"15303922999-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के स्वरुप को बदला-- अश्वनी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के स्वरुप को बदला-- अश्वनी त्यागी
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। भराला गांव में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह का अभिनंदन समारोह एवं जनसभा आयोजित की गई। इसमें सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
भराला गांव के बीपी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अश्वनी त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के स्वरूप को बदला है। युवाओं को बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की। 2028 में होने वाले ओलंपिक में भारत देश के पहले पांच देशों की श्रेणी में होगा। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर किया। पूर्व की सरकार में कैराना से लोग पलायन करते थे, लेकिन आज वह आजादी के साथ वहां रह रहे हैं।
सांसद संजीव बालियान ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी सरकार ने पहली बार किसानों के हक में चीनी के दाम फिक्स किए। यह सरकार पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के सपनों को साकार कर रही है। स्वामी नाथन की रिपोर्ट के मुताबिक किसानों को डेढ़ गुना फसल का मूल्य मिलेगा। यह जल्द ही सरकार लागू करने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों की जिक्र करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार कर रही किसानों के लिए काम
विधायक संगीत सोम, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान और गरीबों के हित में काम कर रही है। इस बीच भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, लोकेश प्रजापति ने प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे बखूबी निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अजित चौधरी ने और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की।
भराला में बनेगा ट्रैक और जिम
जनसभा में भाजपा नेता सुनील भराला ने सांसद और विधायक के समक्ष स्टेडियम बनवाने की बात रखी। इस बीच मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि गांव के युवाओं को दौड़ने में दिक्कत होती हैं, इसलिए फिलहाल बीपी इंटर कॉलेज के बाहर खाली पड़े मैदान पर ट्रैक बनवाया जाए। इसी बीच विधायक संगीत सोम ने मंच से घोषणा कर दी कि विधायक निधि से जल्द ही ट्रैक बनवाया जाएगा। सरकारी हैंडपंप भी लगवाएंगे। सांसद संजीव बालियान ने कहा कि भराला गांव में दो सप्ताह में एक जिम खुलवा दिया जाएगा।
भराला नेताओं का गांव
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने माइक से मनिंदरपाल सिंह को बधाई देते हुए कि भराला गांव नेताओं का गांव है और यहां पर भीड़ और अनुशासन को देखकर ऐसा नहीं लगता कि कोई विवाद होगा। वह पहली बार किसी गांव में एकजुटता देख रहे है। वहीं ग्रामीणों ने मनिंदरपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर और गदा देकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री अजित चौधरी, जिला सहकारी संघ चेयरमैन संदीप प्रधान, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, भाजपा नेता अजय भराला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुसैड़ी, ब्रजवीर प्रधान, डायरेक्टर मदनपाल छबड़िया, शरद मुदगल, ललित चौहान, शौकेंद्र भारद्वाज, प्रदीप त्यागी, गौरव चौहान, चौधरी निरंकार सिंह, रवि बटजेवरा, उपेंद्र प्रधान भराला, सतपाल सिंह, गौतम, मोहित, अंकुर मुखिया, अरविंद, सतवीर प्रधान, मदन प्रधान आदि मौजूद रहे।