फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घटनाओं का खुलासा न होने पर थाना व सीओ कार्यालय पर हंगामा

घटनाओं का खुलासा न होने पर थाना व सीओ कार्यालय पर हंगामा

Mon, 25 Jun 2018 07:08 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
घटनाओं का खुलासा न होने पर थाना व सीओ कार्यालय पर हंगामा
व्यापारियों ने आपराधिक वारदातों का जल्द खुलासा नहीं होने पर रोष जताया
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली से नाराज व्यापरियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर के एक चिकित्सक पर जानलेवा हमला तथा दो व्यापारियों से लूट की घटना का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को व्यापारियों ने थाने और सीओ कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द तीनों घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंद कर विरोध किया जाएगा।
नगर के चिकित्सक डॉ. फराहीम, दवा व्यापारी को गोली मारकर घायल कर नकदी लूटने तथा फोटोग्राफर नीरज सहदेव की बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पूर्व में भी व्यापारी थाना प्रभारी से मिलकर 48 घंटे का समय दे चुके थे। थाना प्रभारी के तबादले कारण तीनों घटनाएं ठंडे बस्ते में चली गईं। पुलिस की हीलाहवाली से नाराज व्यापारी सोमवार को इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। इसके बाद व्यापारी एकत्र होकर सीओ कार्यालय पहुंचे और वहां भी नारेबाजी की। सीओ यूएन मिश्रा ने किसी तरह व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि तीनों ही मामलों में पुलिस जांच में लगी है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान सलीम, मेराजुद्दीन, कैलाश कौशिक, कमल त्यागी, प्रवीण जैन, विनय, गोपाल अग्रवाल, आलोक, योगेश, मुकुल, मुकेश, विनय, फैयाज अहमद, आशीष, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक 28 को
मवाना। नगर पालिका की मासिक बोर्ड बैठक 28 जून को नगर पालिका के आरओ प्लांट पर आयोजित की जाएगी। अधिशासी अधिकारी हेमराज ने बताया कि पिछले माह किसी कारण 21 मई को होने वाली बोर्ड बैठक निरस्त कर दी गई थी। इस बार बोर्ड बैठक यथावत एजेंडा के साथ आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर सभी सभासदों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed