{"_id":"5b2fd16d4f1c1b6a4d8b84ee","slug":"152986046219-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवती की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल युवती की उपचार के दौरान मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। हापुड़-मेरठ रोड पर गांव अल्लीपुर के सामने पांच दिन पहले अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। जिसमें स्कूटी सवार युवती घायल हो गई थी। उसकी रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बा निवासी विधि उर्फ अंकिता (19) पुत्री दिनेश चंद पांच दिन पहले स्कूटी पर सवार होकर शास्त्रीनगर मेरठ निवासी अपनी बहन से मिलने गई थी। विधि दोपहर में घर लौट रही थी। अल्लीपुुर गांव के सामने अज्ञात वाहन से स्कूटी को टक्कर मार दी थी। घायल युवती को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था। वहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन को युवती की मौत की सूचना देनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं किया गया। जांचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।