{"_id":"5b2fd1684f1c1b36208b4cfb","slug":"1529860457201-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना गंगनहर पुल से नहाते समय 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना गंगनहर पुल से नहाते समय 1
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। गंगनहर पुल से नहाते समय रविवार दोपहर 18 वर्षीय युवक डूब गया। युवक मेरठ के श्यामनगर नालापार गली नंबर दस से खिर्वा बारात में आया था। वह दोपहर में गर्मी लगने पर दोस्तों संग गंगनहर में नहाने के लिए सरधना पुल पर आया। यहां नहाते समय शाम करीब पांच बजे डूब गया। उसके दोस्तों ने फोन करके सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस और परिजन दोनों ही स्थानीय तैराकों की मदद से गंगनहर में डूबे युवक की तलाश में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
मेरठ से रविवार को खिर्वा में एक बारात आई थी। उसमें मेरठ के श्यामनगर नाला पार गली नंबर तीन से साजिद पुत्र शमशाद भी आया हुआ था। दोपहर में गर्मी लगी तो वह गंगनहर में नहाने के लिए बाइक पर सवार होकर दोस्तों संग पहुंचा। वह गंगनहर में नहाते समय अचानक पानी के तेज बहाव में बह निकला। साजिद को गंगनहर में डूबते देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया परंतु वह देखते ही देखते डूब गया। इस पर दोस्तों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने हादसे की जानकारी साजिद के परिजनों को दी। वहीं, बारात में आए लोग भी जानकारी पाकर गंगनहर पर पहुंच गए। इस दौरान सूचना पाकर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह भी मौके पर जा पहुंचे और स्थानीय तैैराकों की मदद से गंगनहर में डूबे साजिद की तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। साजिद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई।
मुख्य खबरें
मेरठ के श्यामनगर से बारात में गया था साजिद
दोस्तों संग गंगनहर में नहाते समय हुआ हादसा