फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीषण गरमी के चलते सैकडों मछलियों की मौत।

भीषण गरमी के चलते सैकडों मछलियों की मौत।

Sat, 23 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भीषण गरमी के चलते सैकडों मछलियों की मौत।

विज्ञापन
गांधारी तालाब में गंदगी के चलते मरी सैकड़ों मछलियां
परीक्षितगढ़ । ऐतिहासिक और प्राचीन गांधारी तालाब में सैकड़ों मछलियां मर गई। मछली मरने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग गांधारी तालाब पर पहुंचे और मत्सय विभाग के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी। गांधारी तालाब पर पहुंचे मत्सय विभाग के सुपरवाइजर ने जांच करते हुए कहा कि तालाब में पानी कम होना और पानी में गंदगी के चलते मछलियाें को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। जिस कारण मछलियां मर रही है। वहीं नगरवासियों ने नगर पंचायत अधिकारियों से गांधारी तालाब में पानी भरवाने की मांग की है। गांधारी तालाब में बीते कई वर्षों से मात्र तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है। पानी में गंदगी पसरी हुई है। शनिवार को अचानक गांधारी तालाब में सैकड़ों मछली मर गई। मछली मरने की जानकारी नगरवासियों को मिलने पर दर्जनों लोग गांधारी तालाब पहुंचे और मत्सय विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मत्सय विभाग के सुपरवाइजर ईश्वरचंद ने जांच करते हुए बताया कि तालाब में पानी की मात्रा काफी कम है। वहीं पानी में काई व गंदगी होने के कारण मछलियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। इसी कारण तालाब की मछलियां मर रही है। तालाब के पानी में गंदगी व पानी की पूर्ति की जानी चाहिए। जिससे तालाब में पल रही मछलियों को बचाया जा सके। नगरवासियों ने नगर पंचायत अधिकारियों से फोन द्वारा मामले की जानकारी देते हुए तालाब में पानी की पूर्ति की मांग की। इस संबंध में चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने बताया कि रविवार से गांधार तालाब में टैंकरों व नलकूप से पानी की पूर्ति की जाएगी और तालाब में पानी की सफाई कार्य जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed