{"_id":"5b2bb9374f1c1bc5628b6556","slug":"152959212112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सक्रिट से बाइक शोरुम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सक्रिट से बाइक शोरुम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Thu, 21 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ग्राम बड़ा महादेव स्थित बाइक शोरूम में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं आता देख शोरूम मालिक एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने यहां पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
ग्राम बड़ा महादेव निवासी राहुल चौधरी का राज ऑटोमोबाइल नाम से बजाज बाइक का शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि शोरूम के पीछे उन्होंने स्टोर रूम बना रखा है। जिसमें एक्सीडेंटल सामान एवं मशीनरी रखी हुई है। यहां बृहस्पतिवार दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे स्टोर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरूम में धुआं निकलता देख मालिक एवं कर्मचारी स्टोर रूम की ओर दौड़े। हालांकि भयंकर आग लगी देख उन्होंने फायर बिग्रेड को जानकारी दी। फायर बिग्रेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग पांच लाख रुपये काम सामान जलकर नष्ट हो गया। राहुल चौधरी ने बताया कि गनीमत यह रही कि आग शोरूम की तरफ नहीं बढ़ी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहां बाइक एवं आयल के ड्रम रखे हुए थे। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।