{"_id":"5b2691374f1c1b254d8b6f23","slug":"15292542015-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म व गाय के नाम पर राजनिति करती है भाजपा---अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म व गाय के नाम पर राजनिति करती है भाजपा---अतुल प्रधान
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला/मोदीपुरम। दादरी गांव के विरजानंद इंटर कॉलेज में चल रहे आर्य समाज के महासम्मेलन में तीसरे दिन रविवार को मुख्य अतिथि सपा नेता अतुल प्रधान का स्वागत किया गया। महासम्मेलन में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने पर चिंतन किया गया।
आर्य समाज के महासम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि आर्य महासम्मेलन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वीर शहीदों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि भारत की स्थिति इस तरह की होगी। इसके लिए देश के राजनेताओं के साथ में जनता भी उत्तरदायी है। श्रीराम को वोट का देवता बना दिया है। गाय का भी वोट के लिए इस्तेमाल शुरू कर दिया है। हालांकि गायों के संरक्षण के लिए आज तक बाडे़ नहीं बनाए गए हैं। भाजपा गायों और धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। गाय हमारी माता है और इसे हिंदू धर्म में पूजा जाता है। दादरी गांव में सपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा डिग्री कॉलेज बनाने की घोषण की थी। इसके बाद सपा सरकार ने ही कॉलेज के लिए कार्य शुरू कराया था। हालांकि भाजपा सरकार आते ही निर्माण अटक गया है। भाजपा नेता ही कॉलेज के निर्माण को रुकवा रहे हैं। कॉलेज के नाम पर जो कमीशनखोरी की बात सामने आ रही है वह जनता को सब मालूम है। कॉलेज बनने से इस क्षेत्र में शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। इस दौरान स्वामी ब्रह्मवेश महाराज ने कहा कि जैसे-जैसे विज्ञान बढ़ता है दोष भी बढ़ता है। जैसे-जैसे योग बढ़ते हैं जीवन में निर्मलता भी बढ़ जाती है। पूरे विश्व में भारत के प्रतीक मिलते हैं। धर्मपूर्वक कमाया गया धन अर्थ होता जबकि अधर्म पूर्वक कमाया गया धन अनर्थ होता है। मन ही बंधन में डालता है और मन ही मुक्ति तक पहुंचाता है। सम्मेलन का संचालन आर्य समाज खतौली के प्रधान सत्येंद्र आर्य ने किया। इस दौरान संयोजक अजय आर्य, सत्येंद्र आर्य, मंशाराम आर्य, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज, जगवीर आर्य, महेश आर्य, अभयराम, आजाद आर्य, अजय कुमार, वेद आर्य, बॉबी शाहपुर, बबली गुर्जर संदीप, सचिन, सुशील, बबीता कसाना, पूजा आर्य, गीता आर्य आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
दादरी गांव में आर्य समाज के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान