फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 लाख रूपये का एबीसी गायब, नही है कोई वारिस

26 लाख रूपये का एबीसी गायब, नही है कोई वारिस

Thu, 14 Jun 2018 08:12 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
26 लाख रूपये का एबीसी गायब, नही है कोई वारिस
एबीसी चोरी का सिलसिला जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। कस्बे में तीन वर्षों से विद्युत पोलों से एबीसी चोरी होने का सिलसिला जारी है। लेकिन न तो बिजली विभाग और न ही नगर पंचायत इस मामले में कोई रुचि ले रही है।
गत वर्ष में हंसापुर मार्ग स्थित छह पोलों से चोर एयर बंच कडंक्टर (एबीसी) चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत लगभग छह लाख बताई जा रही है। यह एबीसी चोरी की घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार नवजीवन इंटर कालेज के निकट से 8 पोल से 8 लाख की कीमत का एबीसी वायर चोरी कर लिया गया। इसके बाद भी रामकटोरी शिव मंदिर व मुख्य मार्ग के निकट से 10 पोल से लगभग 10 लाख की कीमत का एबीसी चोरी कर लिया गया। बीते एक माह पूर्व रामकटोरी शिव मंदिर के पास बिजली का पोल अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटकर तिराहे पर गिर गया था। इसके बाद टूटे खंभे से वायर व पोल के ऊपर लगी तारो की बोक्स को चोर काटकर ले गए। अभी हाल ही में तीन दिन पूर्व खेल मैदान के सामने से दो पोलो से लगभग दो लाख की कीमत का एबीसी वायर चोरी कर लिया गया। बीते वर्ष पुलिस ने चोरी का एबीसी वायर बरामद तो कर लिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, इस संबंध में बहसूमा बिजली घर के जेई सुरेंद्र कुमार का कहना है कि नगर पंचायत ने आज तक उन्हें अपने द्वारा नगर में लगाए गए पोल हैंड ओवर नहीं किए हैं। जिससे बिजली विभाग का उक्त पोल के एबीसी से कोई संबंध नहीं है। नगर पंचायत के ईओ का कार्यभार देख रहे मोहम्मद कामिल का कहना है कि नगर पंचायत ने बिजली विभाग को गत वर्ष एबीसी पोल हैंड ओवर कर दिए थे।
विज्ञापन


शराबी पति पर मारपीट का आरोप
बहसूमा। कस्बे में मुख्य मार्ग पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की चपेट में आकर बच्चा घायल
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर महमूदपुर रोड के सामने अधिवक्ता की कार की चपेट में आकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राईवेट चिकित्सक के यहां दिखाया गया। बाद में गंभीर हालत होने पर अधिवक्ता ने उसे मवाना में भर्ती कराया। मवाना निवासी अधिवक्ता बुधवार देर शाम मीरापुर से मवाना लौट रहा था। मुुख्य मार्ग महमूदपुर रोड के सामने बहसूमा निवासी युवक कार की चपेट में आकर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राइवेट चिकित्सक के बाद मवाना में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की पैर की हड्डी टूटी हुई बताई गई। पुलिस ने मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed