फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उमस ने फिर बढ़ाई मुश्किल, पारा चढ़ा

उमस ने फिर बढ़ाई मुश्किल, पारा चढ़ा

Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
उमस ने फिर बढ़ाई मुश्किल, पारा चढ़ा
मोदीपुरम। मेरठ के आसपास बरसने के बाद अच्छी बारिश का सिस्टम एक बार फिर से कमजोर हो गया है। इस कारण अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। रविवार को फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी के चलते दिनभर पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन

मौसम में अभी भी उतार चढ़ाव आ रहा है। कभी गर्मी तो कभी आंधी ओर बारिश से मौसम बदल रहा है। शनिवार को मेरठ को छोड़कर आसपास तेज आंधी और बारिश होने से मौसम बदल गया था। रविवार सुबह से फिर मौसम का मिजाज बदला बदला दिखा। सुबह आसमान पर हल्के बादल दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही देर में तेज धूप निकल आई। दोपहर में उमस के कारण काफी परेशानी हुई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 69 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी बना रहेगा। कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर उमस के बीच मौसम बदलेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश का सिटस्म रविवार से फिर कमजोर पड़ गया है। इस कारण से अभी अच्छी बारिश के आसार कम दिख रहे है। गर्मी और उमस अभी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed