फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों को फसलों को वाजिब दाम नहीं मिलने के विरोध में मवाना खुर्द में दूध और सब्जी आदि सडक पर डालकर भाकियू ने विरोध जताया।

किसानों को फसलों को वाजिब दाम नहीं मिलने के विरोध में मवाना खुर्द में दूध और सब्जी आदि सडक पर डालकर भाकियू ने विरोध जताया।

Sun, 10 Jun 2018 07:35 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
किसानों को फसलों को वाजिब दाम नहीं मिलने के विरोध में मवाना खुर्द में दूध और सब्जी आदि सडक पर डालकर भाकियू ने विरोध जताया।
मवाना(मेरठ)। भाकियू, राष्ट्रीय किसान महासंघ तथा भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं तथा फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने के विरोध में रविवार को मवाना खुर्द में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी और दूध आदि डालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान महासंघ तथा भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ता सुबह में मवाना खुर्द पहुंचे। वहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक रूप से जाम लगाकर दूध और सब्जी डालकर विरोध जताया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संयोजक हरवीर सिंह निलौहा ने कहा कि बाजार में पानी चालीस रुपये लीटर बिक रहा है। हालांकि गांव में दूध 35 रुपये लीटर। टमाटर की लागत मंडी में मिलने वाली राशि से कहीं अधिक होने पर किसानों ने फसल को खेत में ही जोत दिया। किसानों ने मांग की कि उन्हें कर्ज मुक्त किया जाए तथा स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाए। इस मौके पर शो सिंह, निश्चल चौहान, कुलदीप कुमार, जल सिंह, अनिल पबला, प्रवीण गुर्जर, तसव्वर, जगवीर सिंह आदि किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed