फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फफूंडा पीलपीखेडा मे चल रहे अंडर पास की मांग पर दक्षिण विधायक मौके पर

फफूंडा पीलपीखेडा मे चल रहे अंडर पास की मांग पर दक्षिण विधायक मौके पर

Fri, 08 Jun 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
फफूंडा पीलपीखेडा मे चल रहे अंडर पास की मांग पर दक्षिण विधायक मौके पर
खरखौदा। एनएच 235 पर फफूंडा-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर चले रहे अंडरपास की मांग को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए हैं। जहां मीट फैक्ट्री स्वामी अंडरपास नहीं बनाने की तथा फफूंडा निवासी ग्रामीण इस रास्ते पर कई अवैध मीट फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाकर अंडरपास की मांग कर रहे हैं। उधर, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर शुक्रवार को फफूंडा पहुंचे तथा अंडरपास बनाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर फफूंडा-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर फफूंडा के ग्रामीण अडे़ हैं। एनएचएआई के मानचित्र में इस रोड पर पड़ने वाली सैकड़ों बीघा कृषि भूमि श्मशान घाट और सीएचसी के लिए क्रासिंग दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एनएचएआई क्रासिंग देता है तो किसानों की गन्ना लदी बुग्गी नहीं निकल सकेगी। वृद्ध, बच्चे एवं महिलाएं सीएचसी पहुंचने में परेशानी का सामना करना पडे़गा। यहां प्रतिदिन कोई न कोई बड़ा हादसा होगा। यह रोड करीब दर्जनभर गांवों को जोड़ती है। गांव फफूंडा निवासी ग्रामीण पिछले तीन दिन से मौके पर ही डटे हैं। वहीं, इसी रास्ते पर पड़ने वाली करीब दर्जनभर फैक्ट्री मालिकों में हलचल है। उनका कहना है कि यदि अंडरपास बनता है तो ऊंचाई केवल 14 फिट के करीब होगी। जिसमें न तो कोई मीट की गाड़ी और न ही पशुओं की गाड़ी पार जा सकती है। इसके अतिरिक्त इन फैक्ट्रियों को जाने के लिए दूसरा रास्ता नहीं है। जिसको लेकर फैक्ट्री मालिक भी गांव पीलपीखेड़ा निवासी ग्रामीणों को लेकर अंडरपास के विरोध में अड़ गए। फैक्ट्री स्वामियों का कहना है कि करोड़ों रुपये का मीट का कारोबार है। यदि उन्हें रास्ता नहीं दिया गया तो वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा। इसी मांग को लेकर मीट व्यापारियों ने शक्रवार को डीएम से मिलने की जानकारी दी थी। मामला दो समुदाय के जुड़ा होने के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसमें सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया था। वहीं, गांव फफूंडा निवासी ग्रामीणों ने दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर से अंडरपास की मांग करते हुए मुआयना करने की भी मांग की थी। जिसमें शुक्रवार को दक्षिण विधायक पहले अंडरपास स्थल पर पहुंचे वहां फफूंडा के ग्रामीणों समेत दूसरा पक्ष भी मौके पर ही मिला। जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी समस्याएं बताईं। इसके बाद दोनों पक्षों की बैठक गांव फफूंडा के प्राचीन शिव मंदिर में हुई। जिसमें विधायक ने दोनों पक्षों को सुना तथा उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दोनों की मांग के अनुरूप शासन से समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर विधायक सोमेंद्र तोमर ने बताया कि किसी भी समस्या को बैठकर सुलझाया जा सकता है। दोनों पक्षों की समस्या जायज है। वहीं, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील की है। इस मौके पर सुभाष लाला, ग्राम प्रधान ललित, संदीप प्रधान, जहीरूद्दीन, विजय फौजी, धर्मेंद्र प्रधान, हरीश प्रधान, सतीश पहलवान, सिकंद्र, शिब्बू शर्मा, राजीव अधाना, कल्लू प्रधान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में दोनों पक्षों की समस्याएं लिखित में ले ली हैं। इसके बाद भी क्षेत्र के ग्राम प्रधान समेत कई गण्यमान्य लोगों के नेतृत्व में समिति का गठन होगा। वहीं, समिति तय करेगी कि इस समस्या का क्या हल होगा। दोनों पक्षों की मांगों को शासन तक भेजा जाएगा। -सोमेंद्र तोमर दक्षिण विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को अपनी मांगे रखने की आजादी है। दोनों पक्ष शांति बनायें रखें।-चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर।
मुख्य बातेँ
फफूंडा के ग्रामीणों और मीट फैक्ट्री संचालकों की फफूंडा के शिव मंदिर पर बैठक हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed