फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जेई पर अभद्रता करने का आरोप, एक्शन को ज्ञापन सौंपा

जेई पर अभद्रता करने का आरोप, एक्शन को ज्ञापन सौंपा

Thu, 07 Jun 2018 08:24 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
जेई पर अभद्रता करने का आरोप, एक्शन को ज्ञापन सौंपा
जेई पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

मवाना। ब्लॉक प्रमुख मवाना गुरुवार को एक्सईन कार्यालय पहुंचे और राहवती बिजली घर के जेई पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक्शन ने ब्लॉक प्रमुख को समझा बुझाकर शांत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह ने बताया कि आंधी तूफान के चलते गांव तखावली, मीरपुर खुर्द, मीरपुर कलां, अकबरपुर सादात व रामपुर घोरिया में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण किसानों व ग्रामीणों को सिंचाई व पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। किसानों ने मामले की शिकायत जेई से की। इस बीच जेई पर अभद्रता का आरोप लगाया गया। ब्लॉक प्रमुख गुरुवार को किसानों के साथ एक्शन कार्यालय मवाना पहुंचे। हंगामा करते हुए जेई से कार्रवाई की मांग की। एक्सईन ने ज्ञापन लेकर एसडीओ तृतीय पंकज कौशिक को मामले की जांच सौंपकर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए। एक्सईन दीपांशु सहाय का कहना है कि मामले की जांच एसडीओ को सौंप दी गई है। जेई की अन्य शिकायतें भी मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई निर्णय लिया जायेगा।

माल के सामने से कार चोरी
मवाना। भीष्म नगर मवाना निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र खजान सिंह की बुधवार को मेरठ स्थित माल से कार चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


9 से होगी मौखिक परीक्षा
मवाना। एएस पीजी कालेज मवाना में चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की परंपरागत सेमेस्टर परीक्षा जून 2018 में एमए द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 9 जून से होनी है। प्राचार्य डा. अतुल कुमार ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी अंग्रेजी विभाग में संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed