फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीती रात बाइक सवार युवकों को रजवाहे में गिरने से दो दोस्तों की दर्दनांक मौत हो गई।

बीती रात बाइक सवार युवकों को रजवाहे में गिरने से दो दोस्तों की दर्दनांक मौत हो गई।

Thu, 07 Jun 2018 08:24 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बीती रात बाइक सवार युवकों को रजवाहे में गिरने से दो दोस्तों की दर्दनांक मौत हो गई।
मवाना। कस्बे के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी बाइक सवार दो दोस्तों की बुधवार देर रात ग्राम रानी नंगला के निकट रजवाहे में गिरने से मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक से हस्तिनापुर से मवाना लौट रहे थे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी वासु (19) पुत्र नृपेंद्र रस्तोगी तथा शुभम (19) पुत्र प्रमोद जिंदल अपने दोस्तों के साथ बाइक से बुधवार को हस्तिनापुर गए थे। वहां से रात में लौटते समय रानी नंगला रजवाहे के समीप हादसा हो गया। इसमें ये दोनों रजवाहे में गिर गए। इनको किसी प्रकार बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा इनकी बाइक को टक्कर मारी गई। जिससे ये लोग रजवाहे में जा गिरे। इनके सिर में चोट आने से मौत हुई है। दोनों ने हेल्मेट नहीं लगाया हुआ था। वासु देहरादून से बीबीए कर रहा था। इसके पिता शिक्षक हैं। वहीं, शुभम एमबीए का छात्र था। इनके पिता व्यवसायी हैं। दोनों के ही परिवार में मातम छाया हुआ है। दोनों का अंतिम संस्कार जुड्डी श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन

तीन बहनों का अकेला भाई था शुभम
शुभम जिंदल तीन बहनों का अकेला भाई था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वासु गिटार बजाने का शौक था। उसका गिटार बजाते तथा गाना गाते वीडियो बीते दिन यू ट्यूब पर अपलोड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
दोनों दोस्त बीती देर रात हस्तिनापुर से लौट रहे थे
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed