{"_id":"5b1575404f1c1b684d8b4b00","slug":"152813293211-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने नामजद सभी गोकशों को बताया निर्दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने नामजद सभी गोकशों को बताया निर्दोष
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव उलधन में दो पहले गोकशी हुई थी। जिसमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में मीट पकड़ा था। इस पर पुलिस ने गांव के चार लोगों को नामजद किया था। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सभी लोग निर्दोष हैं तथा राजनीति के तहत उनको नामजद किया गया है। इसको लेकर रविवार को गांव उलधन में पंचायत भी हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने समिति बनाकर आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार करने एवं पुलिस को गोपनीय तरीके के जानकारी देने का फैसला किया था। जिसमें सोमवार को ग्रामीण थाने पहुुंचे और सभी को निर्दोष बताते हुए गोपनीय रूप से गोकशी में शामिल लोगों के नाम सौंपे हैं।
पुलिस को बीती शुक्रवार रात्रि में जानकारी मिली थी कि गांव उलधन के जंगल में गोकशी की जा रही है। जिसमें पुलिस ने मौके पर छापेमारी की थी। हालांकि आरोपी मीट छोड़कर भाग गये थे। बाद में पुलिस ने मौके पर मिले मीट को नष्ट कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव का मुखबिर गलत सूचना देकर लोगों को फंसा रहा है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में रविवार को मदरसे में पंचायत हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने सभी नामजद आरोपियों को निर्दोष बताते हुए सभी की सहमति से पुलिस की मौजूदगी में फरमान सुनाया था। जिसमें गोकशी करने वाले लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी देने का फैसला किया गया। आरोपी पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। जिस कारण कोई भी ग्रामीण सूचना देने से डर रहा है। ग्रामीणों ने बताया था कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक समिति का गठन होगा तथा सभी आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। दस सदस्य समिति द्वारा पुलिस को गोपनीय ढंग से सभी आरोपियों के नाम भी बताये जाएंगे। जिसको लेकर सोमवार सुबह को ग्राम प्रधान समेत समिति के सभी सदस्य थाने पहुुंचे तथा पुलिस द्वारा नामजद सभी आरोपियों को निर्दोष बताते हुए उन्हें मुकदमे बाहर करने की मांग की। समिति ने गोपनीय ढंग से पुलिस को आरोपियों के नाम भी बताने की चर्चा है।
नामजद आरोपियों की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्हें इससे पहले निर्दोष बताना उचित नहीं है। हालांकि अभी ग्रामीणों ने गोकशी में शामिल लोगों के नाम नहीं बताए हैं।-अमित आनंद, आईपीएस थानाध्यक्ष खरखौदा
विज्ञापन
मुख्य बातें
उलधन के ग्राम प्रधान एवं समिति के सदस्यों ने निर्दोषों को छोड़ने की मांग की
मजदूर को मारपीट कर घायल किया
सरधना। नगर के जगमोहननगर निवासी वीरपाल पुत्र मामचंद सोमवार देर शाम मजदूरी करके घर लौट रहा था। उसे दौराला रोड पर दूसरे समुदाय के करीब आधा दर्जन युवक ने रोक लिया। उन्होंने उसके साथ गालीगलौज की। उसने विरोध किया तो उन्होंने वीरपाल को मारपीट की घायल कर दिया। पीड़ित इसकी थाने में तहरीर दी है।