फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान में लगी आग से हजारों रुपये सामान जला।

दुकान में लगी आग से हजारों रुपये सामान जला।

Sun, 03 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से हजारों रुपये सामान जला।
मवाना। मिल रोड स्थित जगन सिनेमा के सामने हलवाई की दुकान में शनिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी प्रकाश पुत्र राजेंद्र की मिल रोड स्थित जगन सिनेमा के सामने हलवाई की दुकान है। उसने बताया कि वह बीती रात दुकान बंद करके घर आ गया था। रात में करीब एक बजे फैंटम उसके घर पहुंची तथा बताया कि दुकान में आग लग गई है। वह जब तक वहां पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी। आग पर काबू पाया, लेकिन सब कुछ सामान जल चुका था। आग से दुकान में रखे तीन तख्त, हाथ ठेली, साइकिल, शोे केस आदि लगभग 40 हजार रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। उसका कहना है कि उसके यहां तो बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। आग के कारणों को पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिता-पुत्र से मारपीट की
मवाना। गांव जयसिंहपुर निवासी ग्रामीण ने थाने में दी तहरीर में तीन को नामजद करते हुए उसके भतीजे तथा भाई से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
ग्राम जयसिंहपुर निवासी तोसिफ उर्फ बबलू पुत्र हसमत ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बीती दो जून को उसका भतीजा परवेज तथा उसका भाई आजाद शाम के समय स्कूटी से रोजा इफ्तार का सामान लेने अगवानपुर जा रहे थे। गांव से पहले रजवाहे की पुलिया के पास ऐंची खुर्द निवासी तीन युवक वहां खडे़ थे। उन्होंने इनको रोक लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसके भतीजे के साथ कॉलेज में भी मारपीट करते थे। आरोपियों ने पिटाई की तथा फोन से वीडियो भी बनाई। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed