{"_id":"5b1303f44f1c1bf86e8b600e","slug":"152797285719-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट में तीन दिन धूल भरी आंधी का अलर्ट, रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट में तीन दिन धूल भरी आंधी का अलर्ट, रहें सावधान
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन दिन में फिर से धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इसका सटीक समय या दिन निश्चित नहीं है। ऐसे में लोग सावधान रहें। खासकर रात को एहतियात बरतें।
शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू हुआ आंधी और बारिश का दौर देर रात तक चलता रहा। आंधी से जहां आफत आयी तो भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिन का तापमान चार ड्रिग्री तो रात का पारा छह डिग्री धड़ाम हो गया। लेकिन अभी आंधी और तूफान का खतरा टला नहीं है। आने वाले 48 से 72 घंटे के बीच वेस्ट यूपी में फिर से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 63 और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 32.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। धूल भरी आंधी के आसार बने हुए हैं। अभी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हरियाणा और राजस्थान की ओर से आयी पूर्वी हवाओं के चलते अभी आंधी आ सकती है। दिन में लू का असर थोड़ा कम रहेगा। तीन दिन तक वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक धूल भरी आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
खास बातें:
शुक्रवार रात आयी थी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी
गर्मी के साथ रहेगी उमस, फिर बदल सकता है मौसम