फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 बंडलों के भरोसे सैकड़ों किसान

50 बंडलों के भरोसे सैकड़ों किसान

Sat, 02 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
50 बंडलों के भरोसे सैकड़ों किसान
शरद गुप्ता
विज्ञापन

जिले में किसानों के गेहूं खरीदने के लिए हैं 30 केंद्र
दो दिन बाद फिर गहरा जाएगी बारदाने की समस्या, आने की उम्मीद बेहद कम
मवाना। गन्ने के रिकार्ड उत्पादन के बाद इस वर्ष गेहूं का भी रिकार्ड उत्पादन किसानों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। हालांकि सरकार ने क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए किसानों को अच्छा दाम दिया। हालांकि क्रय केंद्रों पर बारदाने की समस्या के कारण किसान अपना गेहूं सरकार को नहीं बेच पा रहे हैं। शनिवार को विभाग की ओर से जिले के सभी सेंटरों पर बारदाना तो भेजा गया, लेकिन महज खानापूर्ति की गई। पिछले एक सप्ताह से जिले के लगभग 30 क्रय केंद्र पर तौल बंद पड़ी थी। अभी किसानों का हजारों कुंतल गेहूं है और विभाग की ओर से 50 बंडल ही क्रय केंद्रों को भेजे गए। एक बंडल में 500 बोरे हैं और एक बोरे में लगभग 50 किलो गेहूं आता है। देखा जाए तो सभी क्रय केंद्रों पर भेजा गया बारदाना सोमवार को ही खत्म हो जाएगा।
लक्ष्य से अधिक हुई खरीद
क्रय केंद्रों को शुरू कराने के बाद गेहूं खरीदने की सीमा 15 जून तक रखी गई थी। इस बार सरकार ने किसानों के गेहूं का मूल्य प्रति कुंतल 1735 रखा था। सरकार ने किसान को गेहूं के दाम तो अच्छे दिए, लेकिन गेहूं खरीद पर शुरू से ही सरकार की निगाहें टेढ़ी रही। दरअसल पिछले साल के मुकाबले इस बार सभी क्रय केंद्रों का लक्ष्य आधा रहा। लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। अभी क्रय केंद्र बंद होने में 13 दिन शेष हैं। जिसमें रविवार को क्रय केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि किसानों के पास हजारों कुंतल गेहूं अभी बेचने के लिए है। ऐसे में सरकार समय से पहले क्रय केंद्र बंद नहीं कर सकती और आगे गेहूं खरीदने की सरकार की इच्छा नहीं है। माना जा रहा है कि इसलिए सरकार ने 30 कुंतल गेहूं बेचने पर एसडीएम से परमिशन लेने की शर्त को लगा दी है। दूसरी ओर समय से बारदाना नहीं भेजकर किसानों को छला जा रहा है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर पड़े किसान
लगभग एक सप्ताह से सहकारी क्रय केंद्रों पर बारदाना न होने के कारण तौल बंद है। वहीं, नवीन मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र विपणन शाखा पर भी शुक्रवार को बारदाना खत्म हो गया। तीन-तीन दिन से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रय केंद्र पर खड़ी कर बारदाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले. . .
साधन निवासी राजकुमार व भाई रवि तीन से अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र पर डटे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य अच्छा दिया, परंतु बारदाने की कमी के चलते अन्नदाता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तोफापुर निवासी मिंटू का कहना है कि एक हफ्ते से बारदाने की समस्या चली आ रही है। क्रय केंद्र संचालक लगातार अधिकारियों से बारदाना भेजने की बात कह रहे हैं। लगता है समय से पहले ही सरकार क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद बंद करना चाहती है। उन्होंने बताया कि वह तीन दिन से 80 कुंतल गेहूं लेकर मंडी में सो रहे हैं।
इन्होंने कहा. . .
अभी क्रय केंद्र बंद होने में 13 दिन बाकी हैं। क्रय केंद्र खुलने तक गेहूं की खरीद होगी। बुलंदशहर से बारदाना मंगाया जा रहा है।-अमिताभ सिंह यादव, एसडीएम मवाना

मुख्य बातें
क्रय केंद्रों पर बारदान खत्म, तीन से वहीं, रखकर इंतजार कर रहे किसान
विभाग ने केंद्रों पर महज 50 बंडल भेजकर औपचारिकता पूरी की


मोबाइल चोर को भेजा जेल
मवाना। सुभाष चौक पर ट्यूशन जा रही एक छात्रा से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने चोर राकेश को जेल भेज दिया। बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर नगर निवासी छात्रा अंजलि ट्यूशन जा रही थी। इस दौरान पीछे से आया राकेश उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर राकेश को पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed