फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिठाई बांटकर मनाया जीत का जश्र

मिठाई बांटकर मनाया जीत का जश्र

Fri, 01 Jun 2018 02:39 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
मिठाई बांटकर मनाया जीत का जश्र

विज्ञापन
गठबंधन की जीत पर मनाई खुशी
मवाना। कैराना व नूरपुर में गठबंधन की जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने इसे सच्चाई की जीत करार दिया। मवाना में पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने कैराना व नूरपुर में गठबंधन को हराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता के प्यार ने उनके इन प्रयासों पर पानी फेर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर गठबंधन प्रत्याशी को हराने के इरादे से ईवीएम मशीनों में खराबी कराई, जिससे गठबंधन प्रत्याशी वाले इलाकों में वोटिंग कम हो। सुधीर कामिल, आकाश, नरेश पाल, कृष्णपाल यादव, अरशद, शादाब अख्तर, हारुन कुरैशी, कंवर जैदी, काला घोड़ा, बाबूराम, हेम सिंह, जोनी, सतपाल, गुड्डू, मनोज, सुधीर, अवतार आदि मौजूद रहे। वहीं सपा नेता कासिम जैदी के नेतृत्व में भी मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि कैराना से तब्बसुम बेगम की जीत सच्चाई की जीत है। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता इसी तरह भाजपा का सुपड़ा साफ कर देगी। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मौ. यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में भी मिठाई बांटकर जीत का जश्र मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस जीत से गठबंधन को ओर मजबूती मिली है। राजेंद्र प्रसाद, इकबाल, आदिल शाह, नदीम अख्तर, नवेद, मोमीन, शोएब, सलमान कुरैशी, बिलाल, अराफात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed