{"_id":"5b1025d34f1c1ba66e8b5867","slug":"15277849214-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक, युवती की बरादगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक, युवती की बरादगी की मांग
Updated Thu, 31 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की बैठक, युवती की बरामदगी की मांग
खरखौदा। बृहस्पतिवार को किठौर विधायक सत्यबीर त्यागी ने खरखौदा मंडल की एक बैठक ली। जिसमें जून माह से नए वोटर बनाने पर जोर दिया गया। वहीं विधायक ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता को जागरूक करना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी देने पर भी बल दिया। वहीं विधायक ने खरखौदा से विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को खरखौदा कस्बा में प्रधान मार्केट में थापा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किठौर विधायक सत्यबीर त्यागी ने बताया कि जून माह में सभी कार्यकर्ता एक जून से अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ व सेक्टर व मंडल स्तर पर नए वोटर बनाए। वहीं विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचे तथा जनता को जागरूक करें। वहीं कार्यकर्ताओं ने 15 दिन पूर्व खरखौदा कस्बा से विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा एक युवती कर अपहरण करने तथा पुलिस पर एक सपा नेता के दबाव में मुख्य आरोपी को बिना कार्रवाई के ही छोड़ने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक न तो आरोपी को ही गिरफ्तार किया है और न ही किशोरी को बरामद कर सकी है। जिसमें विधायक ने तुुरंत ही एसएसआई को मौके पर ही बुलाकर इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। रामनिवास त्यागी, रोबिन गुर्जर, अमित त्यागी, फिरेराम गुर्जर, ऋषि त्यागी, संजय प्रजापति, अशोक त्यागी, अशोक पोसवाल, राजपाल सिंह, अशोक गुर्जर, राजेश्वर छतरी, दिनेश पांची, निकुंज त्यागी, रोहित गुप्ता, जितेंद्र त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।