{"_id":"5b1017c44f1c1ba06e8b5982","slug":"152778132117-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Updated Thu, 31 May 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। नेशनल हाइवे स्थित भराला कट के सामने बृहस्पतिवार शाम कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अपाचे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य कार चालक ने घायल को पास स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है।
हर्रा गांव निवासी शाहरुख शाम को अपाचे बाइक पर सवार होकर खतौली से मेरठ की ओर जा रहा था। वह हाइवे पर भराला कट के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही कार बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक कार सवार ने घायल युवक को पल्लवपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी गई है।