{"_id":"5b1015e34f1c1bac6e8b5836","slug":"152778084117-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करते किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर काम करते किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Thu, 31 May 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। ग्राम गड़ीना में बृहस्पतिवार को खेत पर काम करने के दौरान एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम गड़ीना निवासी किसान 40 वर्षीय मुनेश पुत्र सुकरमपाल बृहस्पतिवार को खेत पर कार्य करने गया था। वह काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा। परिजन उसे ढूंढने के लिए खेत पर पहुंचे। वहां उसे जमीन पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए। वे उसे आनन-फानन में लेकर मेरठ स्थित एक अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन संतुष्टि नहीं हुए। वे उसे लेकर दूसरे चिकित्सक के पास लेकर गए परंतु वहां भी नकारात्मक जवाब मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को जानकारी दिए बगैर किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फलावदा को तीन शिफ्ट में होगी आपूर्ति
फलावदा। पारा बढ़ने पर बिजली ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार हो रही कटौती से जहां रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, व्यापारियों के धंधे भी चौपट हो रहे हैं। बिजली की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सैय्यद रिहानुद्दीन के नेतृत्व में कस्बे के लोग विद्युत निगम के मुख्य अभियंता से मिले। उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की। कस्बावासियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने के तत्काल आदेश दिए। फलावदा को अब तीन शिफ्ट में सुबह सवा आठ से 10 बजे तक, साढ़े बारह से साढ़े आठ तक और रात्रि में 10 बजे से सुबह सवा छह बजे तक बिजली आपूर्ति मिलेगी।