फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो जून को विभिन्न मांगों को लेकर होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा

दो जून को विभिन्न मांगों को लेकर होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा

Wed, 30 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दो जून को विभिन्न मांगों को लेकर होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा
खरखौदा। दो जून को विभिन्न मांगों को लेकर सपा नेता ओमपाल गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का आयोजन होना है। इसको लेकर सपा नेता ने अपने आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। सपा नेता ने मांगों को लेकर सरकार का पुतला दहन करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा नेता ओमपाल गुर्जर के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ओमपाल गुर्जर ने बताया कि सपा सरकार में हल्ला मचाने वाली सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसान की दुर्दशा हो रही है। क्षेत्र के किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। मिल प्रबंधन ने सरकार से साठगांठ कर मिल को बंद कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है। गन्ने का भुगतान न होने पर किसानों के नलकूपों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। गैस सिलेंडर, डीजल व पेट्रोल पर प्रतिदिन दाम बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं द्वारा आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। फर्जी मुठभेड़ कर निर्दोषों को मारा जा रहा है या उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपनी सभी मांगों को लेकर दो जून को सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाना है। राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं, सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर रामवीर, जगदीश प्रसाद, गौरव बंसला, कालू राणा, रकम सिंह, भीम सिंह, सुबोध पोसवाल, मनीष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed