फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जेएसएस में समर कैंप का समापन

जेएसएस में समर कैंप का समापन

Wed, 30 May 2018 07:03 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
जेएसएस में समर कैंप का समापन
बहसूमा। कस्बे के बाईपास स्थित जेएसएस एजुकेशन एकेडमी में बुधवार को समर कैंप संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने दस दिन तक विभिन्न प्रकार की सीखी क्रियाओं का प्रदर्शन किया। डांस प्रतियोगिता में साक्षी, आस्था तनवी, मानवी, अपराजिता अर्नव राणा, आर्यन, विराट एवं परितोष आदि ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मन मोह लिया। योग अभ्यास हर्षपाल, नीलू, अभिनव, यशांक, आदित्य, शानू, साक्षी, निखिल आदि ने किया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने कंप्यूटर क्लास एवं बिना आग पर खाना बनाना सीखा। स्कूल के चेयरमैन राहुल चौधरी ने मेधावी बच्चों को उपहार भेंट कर उत्सावर्द्धन किया। इस मौके पर देवेश, वीरेंद्र सिंह, सिमरन, मोनिका, पारुल अंजू का सहयोग रहा।


बच्चों को कैसियो और हारमोनियम सिखाया
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आर्ट एंड क्राफ्ट में बेस्ट ऑफ वेस्ट से बच्चों ने फोटो फ्रेम, पेन होल्डर, वॉल हैगिंग, पिगी बैंक, मोबाइल स्टैंड आदि उपयोगी वस्तुएं बनानी सीखीं। संगीत क्लास में बच्चों को कैसियो और हारमोनियम सिखाने की व्यवस्था थी। बच्चों ने स्केटिंग, टेबल टेनिस और चेस सीखी। पर्सनेलिटी डवलपमेंट की क्लासिस में इंग्लिश स्पीकिंग के साथ ही व्यक्तित्व के विकास में सहायक पहलुओं से अवगत कराया। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया तथा सीनियर और जूनियर कॉर्डिनेटर बबीता तिवारी और ललिता त्यागी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed