{"_id":"5b0d8a714f1c1baa6e8b54b1","slug":"15276140714-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना सीएचसी पर लाखों रुपये का घोटाला-सीएमओ ने जांच बैठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना सीएचसी पर लाखों रुपये का घोटाला-सीएमओ ने जांच बैठाई
Updated Tue, 29 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। सीएचसी पर फर्जी तरीके से आशा के खाते में रुपये डाल देने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी हैं। सीएचसी पर लाखों रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिये जाने की बात सामने आ रही हैं। सीएमओ द्वारा जांच बैठाये जाने की सीएचसी प्रभारी ने पुष्टि की हैं।
सरधना सीएचसी पर दौराला क्षेत्र निवासी एक महिला के नाम पर फर्जी तरीके से रुपया उसके खाते में डाल दिये जाने को लेकर शिकायत की गई थी। दौराला क्षेत्र निवासी एक महिला आशा के खाते में सीएचसी सरधना के ब्लॉक लेखा प्रबंधक द्वारा रुपये डाल दिये जाने को लेकर जांच चल रही हैं। बताया गया कि आशा के खाते में एक बार 17 हजार और दूसरी बार 33 हजार रुपये डाल दिये गये। जांच के बाद पकड़ में आने की बात सीएचसी के स्टॉप द्वारा कही जा रही हैं। टीवी के पेमेंट में भी गड़बड़ी की बात भी सामने आ रही है। जिसमें बताया गया कि 6 लाख 21 हजार रुपये 2014 से 2018 के बीच में आये। जबकि रिकार्ड के अनुसार देखा तो करीब चार लाख रुपये की ही पेमेंट बनती हैं। सरधना ब्लॉक क्षेत्र में 196 कार्य करने वाले लोगों को जो भुगतान किया गया है। उनमें 22 ऐसे लोग है जिनमें आधी से ज्यादा का पेमेंट उन्हें किया गया हैं। सीएचसी प्रभारी श्रीराम प्रेमी ने फिलहाल आशा का जो फर्जी तरीके से पेमेंट करीब पचास हजार किया गया है। उसकी सीएमओ द्वारा जांच बैठाए जाने की पुष्टि की हैं। अन्य मामलों में अभी जांच की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं चर्चा है कि जल्द ही जांच सही दिशा में चली तो सीएचसी पर एक बडे़ घोटाले का खुलासा होगा।
दौराला क्षेत्र की आशा के नाम पर फर्जी तरीके से रुपये उसके खाते में डाल दिये जाने का मामला संज्ञान में आया है। सीएमओ के आदेश पर जांच की जा रही है। - श्रीराम प्रेमी सीएचसी प्रभारी सरधना।
विज्ञापन
किसी भी क्षेत्र की आशा कहीं भी काम कर सकती है। क्षेत्र की कोई बाध्यता नहीं होती। कोई गलत नहीं किया गया है। जांच की जानी सही है। - विवेक कुमार, ब्लॉक लेखा प्रबंधक, सरधना।