फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शांति विधान पाठ।

शांति विधान पाठ।

Sun, 17 Jun 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
शांति विधान पाठ।
हस्तिनापुर। श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के स्वर्णमयी त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के 35वें दिन रविवार को आगुंतक धर्मावलम्बियों ने मुख्य वेदी पर अभिषेक व शांतिधारा की। इसके उपरांत विधान स्थल त्रिमूर्ति जिनालय पहुंचकर विधान की सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।
विज्ञापन

शांतिधारा करने का सौभाग्य आशीष जैन, तरुणा, विनोद जैन, अमित, अरुणा को प्राप्त हुआ। वहीं, इसे कराने में प्रेमचंद जैन, कांता और संदीप जैन का सहयोग रहा। शांतिधारा महामंत्रों का वाचन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी ने किया। बाहर से पधारे मोहित जैन, नेहा, अमित जैन, प्रक्षाल, बिजेन्द्र, संजय जैन, शांति कुमार, अमित जैन, संध्या एवं सुशील जैन आदि के तीर्थ क्षेत्र के मंत्री और विधान संयोजक प्रद्युमन जैन ने मंगल तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया। विनय पाठ एवं नित्य नियम पूजन के उपरांत तीर्थ क्षेत्र पर विराजमान मुनिश्री भावभूषण जी महाराज ने अपने मंगल उद्धबोधन में कहा कि वर्तमान में चल रही उठापटक जैसी परिस्थितियों में बच्चों के खानपान, रहन-सहन का तरीका तथा शिक्षा उपार्जन की पद्धति धर्मानुकूल निर्धारित कर बच्चों का मार्ग प्रशस्त करना होगा। ये बच्चे सुसंस्कारित होकर उच्च स्थान प्राप्त कर सकेंगे और परिवार को सम्मान दिला पाएंगे।
विज्ञापन

आज विधान में 15वें तीर्थंकर धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया। मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्रेमचंद जैन, शांति कुमार, आशीष जैन को प्राप्त हुआ। जिसमें प्रमुख आयोजकों में राजीव जैन, वंदना जैन, चक्रेश जैन, अनिल जैन, शिखरचंद जैन, योगेश जैन, तरस जैन ने जिनेंद्र प्रभु की आराधना की। पं. आशीष जैन शास्त्री ने विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई। संध्याकालीन बेला में बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी ने प्रवचन किया। जिसमें उन्होंने श्रावकों के छह आवश्यक कर्तव्यों का विस्तृत विवेचन किया। तदोपरांत संगीतमयी आरती में विनोद एंड पार्टी के स्वर लहरियों पर उपस्थित लोगों ने पूर्ण भक्ति के साथ नृत्य करके त्रय भगवंतों की आरती की। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सतेन्द्र जैन, अजीत प्रसाद, धनप्रकाश, नवीन कुमार, सुशील जैन, मंत्री प्रद्युम्न जैन, विजय कुमार, मुकेश जैन महाप्रबंधक, अशोक कुमार उपप्रबंधक, उमेश जैन, मणिचंद, अतुल, कमल, सुदर्शन, दीपक जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन किया
हस्तिनापुर। समाधान योजना अंतर्गत वाणिज्य कर अधिकारी डीसी वर्मा ने स्टाफ के साथ कस्बे में व्यापारियों की दुकान पर छापेमारी की। इसमे उन्होंने बताया कि समाधान योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन के लिए यहां के मुख्य व्यापार बाजार मे सात दुकानों का निरीक्षण किया। यहां कई व्यापारियों की दुकान पंजीकृत नहीं दिखाई दी। टीम की छापेमारी देखकर बाजारों से अधिकतर व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर चले गए। करीब दो घंटे चली इस प्रक्रिया में कई व्यापारियों की दुकानें पंजीकृत नहीं मिलीं। उन्होंने बताया कि इन सभी दुकानदारों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed