फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

दौराला में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 23 May 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
दौराला में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला। घर में कूलर साफ कर रहे युवक की बुधवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। वे आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर दौडे़ मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिना किसी पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

दौराला-सरधना रेलवे फाटक के निकट स्थित वीरपाल दौराला फ्लाईओवर के नीचे सब्जी की फड़ लगाता है। उसका छोटा बेटा वर्षीय रोहित बुधवार सुबह घर में रखे कूलर को साफ कर रहा था। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट आ गया। जिससे रोहित बुरी तरह झुलस गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जानकारी पाकर दौराला पुलिस पहुंची। हालांकि परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। रोहित तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक रोहित ने आईटीआई कर ली थी तथा रोजगार की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed