फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत।

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत।

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
- परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए किया अंतिम संस्कार
परीक्षितगढ़। नगर के मेरठ बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई की बात कहते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम पसवाड़ा निवासी 70 वर्षीय गुलजार सिंह पुत्र पीतम सिंह सोमवार सुबह किसी कार्य से नगर में आया था। जब वह नगर के मेरठ बस स्टैंड पर सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गुलजार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना स्थल पर जाकर पुलिस से बिना कानूनी कार्रवाई की बात कहते हुए शव को अपने साथ गांव ले गए तथा उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर ग्राम अगवानपुर चौराहे से एक युवक को यूरिया मिली 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। थाना पुलिस ने सूचना पर ग्राम अगवानपुर चौराहे पर खड़े एक युवक को हिरासत में लेते हुए उससे 10 लीटर यूरिया मिली हुई कच्ची शराब बरामद की। युवक ग्राम कुंडा निवासी तारा पुत्र महेंद्र का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ ने किया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ
परीक्षितगढ़। नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नं. 2 में ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण सत्र का सीएमओ डॉ. राजकुमार व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज के तहत 0 से 5 वर्ष तक बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल बना रहे। वही समय-समय पर टीकाकरण करने से अपने बच्चों को बीमारियों से बचा सकते है। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र में उनके महत्वकांक्षी योजनाएं चला रखी है। जिसमें ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे हमारे बच्चे स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। डॉ. संदीप गौतम, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसएमओ डॉ. रजत गर्ग, बीपीएम इकरार अहमद, डीएमसी प्रवीण कौशिक, परविंद्र, प्रमोद त्यागी, हरपाल सिंह, सबीहा, पुष्पा, नेहा त्यागी, भावना राघव, कुमकुम रानी, पंकज त्यागी, शगुन चौधरी, प्राची, शालू रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed