फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना के युवक ने की सात समंदर पार रुस की लडकी से शादी।

मवाना के युवक ने की सात समंदर पार रुस की लडकी से शादी।

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मवाना के युवक ने की सात समंदर पार रुस की लडकी से शादी।

विज्ञापन
मवाना के युवक ने की रूस की लड़की से शादी
मवाना। अब हिन्दुस्तान का युवा वर्ग विदेशी मेमों को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसका उदाहरण है मवाना के एक युवक ने रूस की लड़की से शादी की। जो नगर में चर्चा का विषय बनी है।
मवाना के निवासी एक युवक का फेसबुक के माध्यम से रूस की लड़की से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे की रूस की लड़की ने हिंदुस्तानी युवक से विवाह करने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन

अब रुस की युवती मवाना के युवक के साथ शादी कर हिंदुस्तानी बहू बनकर मवाना में आ गई है। युवक के पिता अधिवक्ता तथा माता शिक्षक हैं। जो नगर की पुरानी पॉश कालोनी में रहते हैं। जैसे ही लोगों को इसका पता चला, बधाई देने वालों का तांता लग गया। यह प्रेम विवाह नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवाना। एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में कोल्ड कुकिंग फायर (बिना आग के खाना बनाना) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खट्ठे-मीठे व्यंजन बनकर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में सैंडविच, फ्रूट चाट, भेल पुरी, लड्डू, रायता, मोकटेल, मीठी चाट, जलजीरा को काफी पंसद किया गया। वहीं दूसरी तरफ मेकरोनी, खीरा टावर डिश, काफी चर्चा में रही। एसवीएस ग्रुप चेयरमैन विजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को भिन्न-भिन्न गतिविधियों को करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर सौरभ कंवर ने बच्चों को आशीर्वाद के साथ उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने बच्चों की सामुहिक गतिविधि को शिक्षा व अनुशासन का ही एक भाग बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बरखा, शालिनी, सुनीता, संध्या, प्रतिभा, अंशिका, कोमल, रीतू, मेघा, नीशू, एकता, कामिनी, मोनू वशिष्ठ, नमन भारद्वाज, अनिल बिधुडी, अंकुर, अमरदीप आदि अध्यापक/अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed