{"_id":"5b032f364f1c1bdb408b6fa2","slug":"152693534516-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी करते चोर को रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में चोरी करते चोर को रंगे हाथ दबोचा
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुकान मालिक ने युवक को रंगे हाथों चोरी करते पकड़ा
मवाना। मवाना सुभाष बाजार के पास एक सैनेट्री की दुकान में सोमवार को चोरी करते हुए एक चोर को दुकान मालिक ने रंगे हाथ दबोच लिया। दुकान मालिक ने चोर की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
दुकान मालिक अनिल ने बताया कि सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति दो औरतों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कुछ सामान चोरी कर लिया और चुपचाप वहां से जाने लगे। शक होने पर उसने व्यक्ति को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा। दोनों औरतें भागने में सफल रही, परंतु चोर को उन्होंने दबोच लिया और जमकर धुनाई की। अनिल ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान मालिक से तहरीर लेकर चोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चोर ने पूछताछ में अपना नाम मेहराजुद्दीन निवासी देहली गेट बताया है।