फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्यूबवैल फेल, कहां से मिले रमजान में पानी

ट्यूबवैल फेल, कहां से मिले रमजान में पानी

Sat, 19 May 2018 09:04 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवैल फेल, कहां से मिले रमजान में पानी
मवाना। रमजान के दौरान पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के तमाम दावे नगर पालिका के फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। नगर स्थित दो ट्यूबवेल फेल हो चुके हैं, हालांकि एक ट्यूबवेल का मोटर फूंका पड़ा है। जिस कारण नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रमजान से पहले नगर पालिका ने पेयजल व्यवस्था को लेकर तमाम दावे किए थे। तीसरे रमजान में भी नगर पालिका के दावों की पोल खुल गई। नगर स्थित टंकी परिसर की ट्यूबवेल नंबर छह फेल हो गया है। वहीं, तहसील के निकट श्मशान स्थित ट्यूबवेल नंबर दो काफी दिन से फेल है। तहसील के पीछे ट्यूबवेल नंबर चार का मोटर फुंका हुआ है। सवाल यह उठता है कि रमजान से पहले फेल हुए ट्यूबवेल रिबोर को लेकर नगर पालिका ने क्यों ठोस कदम नहीं उठाए। नगर पालिका की लापरवाही के कारण रोजेदारों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर में नौ बड़ी और 12 छोटी ट्यूबवेल हैं। जलकर अभियंता विपिन ने बताया कि रविवार को ट्यूबवेल नंबर चार का मोटर बदल दिया जाएगा। जल्द ही बाकी दोनों ट्यूबवेल को रिबोर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम करा रहा स्ट्रीट लाइट की गिनती
मवाना। नगर में लगी स्ट्रीट लाइटों का बिल वसूलने के लिए विद्युत निगम गिनती कर जल्द नगर पालिका को बिल भेजने की तैयारी में जुट गया है।
नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका द्वारा मुख्य चौराहों एवं गली-मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। स्ट्रीट लाइटों का राजस्व वसूलने के लिए विद्युत निगम ने नगर पालिका से संपर्क साधा, जिस पर नगर पालिका ने निगम से गिनती कराकर बिल भेजने की बात कही है। एसडीओ मवाना योगेंद्र बजाज ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का बिल वसूलने के लिए टीम गठित कर सर्वे कराकर गिनती कराई जा रही है। इसके बाद नगर पालिका को बिजली का बिल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed