फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट के बाद सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर चालक को बंधक बनाकर डाला

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट के बाद सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर चालक को बंधक बनाकर डाला

Sun, 13 May 2018 08:00 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट के बाद सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर चालक को बंधक बनाकर डाला
मुज्जफरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा
- सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से युवकों को किया बंधनमुक्त
सरधना। कोतवाली क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पटरी पर कपसाड़ के निकट झाडियों में एक युवक के हाथ पैर बंधे देखे तो खेतों पर काम करने आए लोगों में हड़कंप मच गया। युवक ने ग्रामीणों को देख हाथ पैर खोलने को कहा लेकिन ग्रामीणों ने डर के कारण हाथ पैर नहीं खोले। कपसाड़ निवासी सुंदर ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी तो सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के हाथ पैर खोले। पुलिस ने उससे जानकारी की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से मुज्जफरनगर के छपार का रहने वाला हैं। वह पंजाब से कंपनी से नया स्वराज ट्रैक्टर लेकर आ रहा था कि परतापुर के पास उससे कार सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने ओवरटेक करके गन प्वाइंट पर ले लिया। जिसके बाद एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर चल पड़ा और बाकी बदमाशों ने उसे कार में डाल लिया। उसे बंधक बनाकर गंगनहर पटरी के निकट झाड़ियों में डाल गये। पुलिस ने परतापुर बाईपास क्षेत्र के पल्लवपुरम थाने में संपर्क किया। उसके बाद वहां की पुलिस मौके पर आई और स्थानीय पुलिस को लेकर गंगनहर पटरी पर जांच पड़ताल की जिस जगह पर ट्रैक्टर चालक को डाला गया था। थाना पुलिस ने बताया कि मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का था वहीं पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed